कौन हैं नितिन नबीन....जिन्हें BJP ने सौंपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी; पिता भी रहे हैं पार्टी के वरिष्ठ नेता

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Dec, 2025 06:26 PM

who is nitin naveen appointed by bjp as the national working president

Who is Nitin Naveen: नितिन नबीन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की। इसके बाद वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) से जुड़े, जहां उनके संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व क्षमता को पहचान मिली। बीजेपी संगठन में उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए...

Who is Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin) पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (BJP national working presiden) नियुक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन को इस पद के लिए चुना है। नितिन नबीन अभी बिहार सरकार में सड़क निर्माण  मंत्री हैं। 

बता दें कि नितिन नबीन वर्तमान में पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनका जन्म पटना में हुआ। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे हैं। पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और कम समय में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे। 

छात्र राजनीति और संगठन से राजनीति की शुरुआत

नितिन नबीन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की। इसके बाद वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) से जुड़े, जहां उनके संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व क्षमता को पहचान मिली। बीजेपी संगठन में उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए प्रदेश स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें- BJP ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया ऐलान, बिहार सरकार के मंत्री Nitin Nabin को दी बड़ी जिम्मेदारी

2006 उपचुनाव से जीत का सिलसिला

नितिन नबीन ने पहली बार 2006 के उपचुनाव में बांकीपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। वे बांकीपुर सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं।

2025 चुनाव में रिकॉर्ड जीत

2025 विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन ने 98,299 वोट हासिल कर आरजेडी उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51,936 वोटों के बड़े अंतर से हराया। यह जीत उनके राजनीतिक करियर की अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!