बिहार के पूर्व राज्यपाल के निधन पर नीतीश ने जताया दुख, एक दिन का राजकीय शोक घोषित

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Feb, 2021 03:06 PM

nitish mourns the death of former bihar governor rama jois

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर शोक प्रकट किया है। बिहार सरकार ने जोइस के सम्मान में मंगलवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर शोक प्रकट किया है। बिहार सरकार ने जोइस के सम्मान में मंगलवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, ‘‘एम रामा जोइस बिहार के साथ-साथ झारखंड के भी राज्यपाल रह चुके थे। वे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रहे थे। जोइस ने कई किताबें लिखी थीं। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक तथा विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।''

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!