Edited By Surinder Kumar, Updated: 13 Feb, 2023 12:45 PM

फागू चौहान ने बिहार के राज्यपाल के तौर पर साढ़े 3 साल का कार्यकाल पूरा किया है। उनको 29 जुलाई 2019 को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वहीं हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) को बिहार का नया गवर्नर बनाया...
पटनाः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपालों के पदों में फेरबदल किया है। अब बिहार के नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर होंगे, जबकि फागू चौहान को मेघालय का दायित्व सौंपा गया है। वहीं राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) बिहार के 41वें राज्यपाल बने हैं।
आर्लेकर बिहार के होंगे 41वें राज्यपाल
फागू चौहान ने बिहार के राज्यपाल के तौर पर साढ़े 3 साल का कार्यकाल पूरा किया है। उनको 29 जुलाई 2019 को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वहीं हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) को बिहार का नया गवर्नर बनाया गया है। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के 41वें राज्यपाल होंगे। राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 13 जुलाई 2021 को हिमाचल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। नए राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर गोवा के विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं और यह बीजेपी के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं।
गोवा के रहने वाले हैं राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
बता दें कि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर गोवा के रहने वाले हैं। सन् 1954 में उनका जन्म हुआ है। वे 2002 से 2007 तक बीजेपी के विधायक रहें। 2015 से 2017 तक वन पर्यावरण और पंचायती राज्य मंत्री रहे। इसके बाद वे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बने थे। वहीं, अब आर्लेकर बिहार के 41वें में राज्यपाल होंगे। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने एमईएस कॉलेज (वास्को डी गामा) गोवा से अपनी डिग्री प्राप्त की। राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर बचपन में ही आरएसएस(RSS) से जुड़ गए थे। वर्ष 1989 में वे बीजेपी में शामिल हुए थे। उस समय वह 35 वर्ष के थे।