Edited By Harman, Updated: 12 Mar, 2026 08:57 AM

Patna Encounter News : बिहार पुलिस ने बुधवार को पटना जिले के फतुहा इलाके में मुठभेड़ के बाद तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा और 1,200 कारतूस बरामद किए हैं।
Patna Encounter News : बिहार पुलिस ने बुधवार को पटना जिले के फतुहा इलाके में मुठभेड़ के बाद तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा और 1,200 कारतूस बरामद किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ शाम को फतुहा में हुई। स्थानीय थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया। पुलिस को देखकर अपराधियों ने टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाब में नियंत्रित गोलीबारी की और इस मुठभेड़ के दौरान छपरा के एक इनामी अपराधी के पैर में गोली लगी है और उसे सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल अपराधी की पहचान सुंदरम के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अपराधी इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस कहां से लाए थे और वे किस घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। अपराधियों का ये गिरोह छपरा जिले का बताया जा रहा है।