पवन सिंह का छठ गीत ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ तेजी से हो रहा हिट, अबतक मिल चुके हैं 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Oct, 2022 12:41 PM

pawan singh s chhath song jode jode falwa is becoming a fast hit

पवन सिंह के छठ गीत 'जोड़े-जोड़े फलवा सुरुज देव' की धूम छठ पर्व की तैयारियों के साथ छठ गीत की भी गूंज सुनाई देने लगती है। इस छठ गीत को काफी पसंद किया जाता है। छठ पर्व की तैयारियों के साथ ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इस छठ सॉन्ग की धूम देखने को मिलने...

पटनाः बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के राज्यों में छठ का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। इस पर्व पर मधुर-मधुर गीत भी रिलीज किए जाते हैं। छठ पर्व के लिए वैसे तो कई गीत गाए गए हैं, लेकिन भोजपुरी के स्टार पवन सिंह के द्वारा गाया गया गीत "जोड़े-जोड़े फलवा सुरुज देव" इन दिनों काफी हिट हो रहा है।

PunjabKesari

पवन सिंह के छठ गीत 'जोड़े-जोड़े फलवा सुरुज देव' की धूम छठ पर्व की तैयारियों के साथ ही गीत की गूंज सुनाई देने लगती है। इस छठ गीत को काफी पसंद किया जाता है। छठ पर्व की तैयारियों के साथ ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इस छठ सॉन्ग की धूम देखने को मिलने लगती हैं।

PunjabKesari

पवन सिंह के छठ गीत "जोड़े-जोड़े फलवा सुरुज देव" को अभी तक 30 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। अभी भी इस गाने पर व्यूज का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा हैं।

PunjabKesari

छठ के व्रत का काफी महत्व माना जाता है। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की महिमा का गुणगान जितना किया जाए उतना ही कम है।

PunjabKesari

इस गाने को भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और पलक चोरस पर फिल्माया गया है। इसको आवाज पवन सिंह और फेमस सिंगर पलक मुच्छल ने दी है।

PunjabKesari

बता दें कि इसी तरह भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारे खेसारी लाल यादव, निरहुआ, शारदा सिन्हा, शिल्पी सिन्हा आदि के भी कई छठ गीत रिलीज हो चुके हैं, जोकि महापर्व पर काफी धूम मचाते हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!