खगड़िया में पुलिस ने हथियार के साथ 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Dec, 2020 03:25 PM

police arrested three criminals with weapons in khagaria

बिहार में खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

खगड़ियाः बिहार में खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि सोराईडीह गांव के समीप पुलिस शनिवार की देर रात गश्त कर रही थी तभी तीन लोगों को सड़क के किनारे संदिग्ध रूप से खड़ा देखा गया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तब उनके पास से एक देशी कट्टा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया, इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान धुसमुरीविशनपुर गांव निवासी रामानंद कुमार, राजीव शर्मा और रूदल सदा के रूप में की गई है। वे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!