नीतीश को समर्थन देने के RJD के ऑफर पर सियासी बयानबाजी शुरू, जायसवाल ने विपक्ष पर साथा निशाना

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Jan, 2022 01:31 PM

political rhetoric started on rjd s offer to support nitish

जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राजद के इस ऑफर का स्वागत किया। वहीं भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘राजद के प्रदेश प्रमुख द्वारा दिया गया...

पटनाः बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जाति जनगणना के मुद्दे पर नीतीश कुमार को बिना शर्त समर्थन देने का ऑफर दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद भाजपा के विरोध के बाद भी इस मुद्दे पर जदयू का समर्थन करेगी। वहीं उनके इस ऑफर के बाद बिहार के सियासी गलियारों में कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। 

कुशवाहा ने राजद के ऑफर का किया स्वागत 
जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राजद के इस ऑफर का स्वागत किया। वहीं भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘राजद के प्रदेश प्रमुख द्वारा दिया गया बयान उनके नेताओं की हताशा को दर्शाता है कि वे लंबे समय तक सत्ता से बाहर नहीं रह सकते। यही वजह है कि वे इस तरह के बयान दे रहे हैं। जहां तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का सवाल है, इस मामले पर हमारे केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चर्चा की जा रही है।'' 

संजय जायसवाल ने राजद पर साधा निशाना  
इसके अलावा बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संजय जायसवाल ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा, "जिन्होंने 1990 से 2005 के कार्यकाल मे बिहार की स्थिति 1947 की तरह कर दिया वह पूछते हैं कि हम नीति आयोग की रैंकिंग मे सबसे पीछे क्यों हैं। कभी गलती से भी 2005 में बिहार के प्रति व्यक्ति की आय और 2020 में प्रति व्यक्ति की आय में तुलना कर लेते तब उन्हें समझ में आता कि सरकार ने क्या काम किया है। कल उसी राजनैतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष जी बेचारे समाजवादी परजीवी की तरह सत्ता पाने का येन केन प्रकारेण मौका ढूंढ रहे हैं। पर अफसोस उनका यह दिवास्वप्न सिर्फ दिवास्वप्न ही बनकर रह जाएगा।"

बता दें कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘हम जानते हैं कि बिहार में सत्तारूढ़ राजग के सहयोगियों के बीच इस मुद्दे पर मतभेद है। राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग का विरोध कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘राजद विशेष दर्जे के मुद्दे पर जदयू को समर्थन देने के लिए तैयार है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!