गिरिराज सिंह के मदरसों को लेकर दिए बयान पर बिहार में सियासत तेज, जदयू बोली- अवैध मदरसा क्या होता है?

Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Dec, 2023 12:30 PM

politics intensifies in bihar on giriraj singh s statement regarding madrassas

भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह  (Giriraj Singh) ने नीतीश सरकार से मांग की है कि वह अवैध मदरसों पर रोक लगाएं। गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मदरसा...

पटनाः भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह  (Giriraj Singh) ने नीतीश सरकार से मांग की है कि वह अवैध मदरसों पर रोक लगाएं। गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मदरसा का अपना एक इतिहास रहा है। अवैध मदरसा क्या होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि बिहार में मदरसों की बाढ़ आ गई हैं तो गिरिराज सिंह कभी संस्कृत विद्यालय में दर्शन दिए हैं या नहीं।

"गिरिराज सिंह मदरसा से ज्यादा पेड़-पौधों के बारे में सोचते तो..."
नीरज कुमार ने कहा कि हम लोग सभी की विरासत संभालने वाले लोग हैं। बिहार में मदरसे को तो आप अवैध बोलते हैं तो कम से कम संस्कृत विद्यालय पर आप ध्यान दे दीजिए। आप खुद को बहुत बड़े सनातनी बताते हैं तो इसी पर ध्यान दे दीजिए। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह को सीमांचल में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट पढ़ने की जरूरत है। नीरज कुमार ने कहा कि अगर गिरिराज सिंह मदरसा से ज्यादा पेड़-पौधों के बारे में सोचते तो अच्छा रहता।

बता दें कि गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार से मांग की है कि अवैध मदरसों पर रोक लगाएं। उन्होंने कहा कि अवैध मदरसों की बाढ़ आ गई है। सीमांचल की हालत देखकर लगता है कि न धर्म बचेगा-न धन। बिहार में लगभग 3000 मदरसे हैं, उन सभी की जांच होनी चाहिए और धार्मिक ब्रेनवॉश की जगह प्रगतिशील शिक्षा दी जानी चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में 18 फीसदी मुसलमानों की आबादी है, इसलिए अवैध मदरसों को बंद करवाएं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। इन इलाकों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया भी सक्रिय है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!