Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Apr, 2023 02:47 PM
#Biharnews #PatnaNews #NitishKumar #IftarParty #CMNitishKumar #BJP
मुस्लिम समुदाय के लोगों का रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस पाक महीने में रमजान रखने वाले लोगों को राजनेता इफ्तार पार्टी देने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश...
पटनाः मुस्लिम समुदाय के लोगों का रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस पाक महीने में रमजान रखने वाले लोगों को राजनेता इफ्तार पार्टी देने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री आवास पर हुए इस आयोजन में भारी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी के बाद अब 9 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव इफ्तार पार्टी दे रहे हैं।10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है, जिसको लेकर बयान बाजी भी शुरू हो गई है। इफ्तार पार्टी के बहाने बीजेपी सरकार पर लगातार निशाना साध रही है।