Edited By Ramanjot, Updated: 13 Jul, 2022 04:30 PM
''जन सुराज'' की सोच के साथ अब तक जिन 9 जिलों में प्रशांत किशोर जा चुके हैं, इनमें सीवान, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण और समस्तीपुर शामिल है। आने वाले दिनों में प्रशांत किशोर का अन्य जिलों में भी जाने का...
पटनाः चुनावी रणनीतिकार के तौर पर काम कर चुके प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार के अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं। वैशाली से जन सुराज अभियान की शुरुआत करने के बाद प्रशांत किशोर अब तक 9 जिलों में जा चुके है। उन्हें समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है।
'जन सुराज' की सोच के साथ अब तक जिन 9 जिलों में प्रशांत किशोर जा चुके हैं, इनमें सीवान, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण और समस्तीपुर शामिल है। आने वाले दिनों में प्रशांत किशोर का अन्य जिलों में भी जाने का कार्यक्रम है। 5 मई को 'जन सुराज' अभियान की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर बिहार के लोगों के साथ लगातार संवाद स्थापित कर रहे हैं। वे समाजसेवियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, महिला सशक्तिकरण की मिशाल पेश कर रहीं महिलाओं, युवाओं, पत्रकारों, पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े जनप्रतिनिधियों जैसे की जिला परिषद के सदस्य, मुखिया, ब्लॉक प्रमुख, सरपंच, पंचायत समिति के सदस्य और समाज के अलग अलग वर्गों से आने वाले लोगों से मिल रहे हैं।
प्रशांत किशोर बताते हैं कि सितंबर अंत तक वैसे सभी लोगों से मिलने का प्रयास करना है को जिन्होंने हमसे संपर्क किया है या जिनसे हमने संपर्क किया है। उनकी योजना है कि 2 अक्तूबर से प्रस्तावित पदयात्रा से पहले हर उस व्यक्ति, संगठन और समूहों से मिलने का प्रयास किया जाए जो जन सुराज की सोच को समझना चाहते हैं और बिहार की बेहतरी के लिए कुछ करना चाहते हैं।