Edited By Ramanjot, Updated: 26 May, 2025 08:37 AM

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले दस दिनों से राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आज सोमवार, 26 मई 2025 को भी प्रदेश के लगभग 30 जिलों में बारिश के आसार हैं।
Bihar Weather Today: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले दस दिनों से राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आज सोमवार, 26 मई 2025 को भी प्रदेश के लगभग 30 जिलों में बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है तो कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। India Meteorological Department (IMD) ने Thunderstorm Alert और Lightning Warning in Bihar भी जारी किया है।
इन चार जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में Heavy Rainfall in Bihar की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही Thunderstorm with Lightning की आशंका बनी हुई है। लोगों को घर में रहने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
उत्तर बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर जैसे जिलों में Orange Alert जारी किया गया है। यहां Moderate Rain in Bihar के साथ वज्रपात और आंधी की संभावना जताई गई है।
दक्षिण बिहार के 16 जिलों में येलो अलर्ट, जानें कहां हो सकती है बारिश
भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, बांका, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, नालंदा, पटना, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद और भोजपुर में Yellow Weather Alert जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ Possibility of Thunderstorm in South Bihar बनी हुई है।
Bihar Temperature Today: कहां पहुंचा पारा?
बारिश के कारण राज्य भर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का अधिकतम तापमान 35.4°C रहा, जबकि गोपालगंज में सबसे अधिक 38°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। खगड़िया सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 30.5°C तक गिर गया।
बीते 24 घंटे में कहां-कितनी हुई बारिश?
- रोहतास: 64.2 mm
- गया: 45.4 mm
- कटिहार: 21 mm
- औरंगाबाद: 10.4 mm
- भोजपुर: 9.6 mm
- अरवल: 4.6 mm
- किशनगंज: 4.2 mm
- जहानाबाद: 4.02 mm
राज्य में आगामी 5 दिनों तक मौसम लगभग इसी तरह बना रह सकता है। Monsoon in Bihar 2025 के शुरुआती संकेत दिखाई देने लगे हैं।