Patna Weather Today: पटना समेत 25 जिलों में कोहरे का कहर, पहली बार रेड अलर्ट जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Dec, 2025 08:09 AM

dense fog grips patna red alert issued

राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही घने कोहरे (Dense Fog) की चादर छाई रही, जबकि दिन में धूप बेहद कमजोर रही।

Patna Weather Today: राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही घने कोहरे (Dense Fog) की चादर छाई रही, जबकि दिन में धूप बेहद कमजोर रही। बर्फीली पछुआ हवा (Cold Westerly Winds) के कारण दिन-रात कनकनी बनी रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और राज्य के अधिकांश हिस्से घने से अति घने कोहरे की गिरफ्त में रहेंगे।

25 जिलों में अत्यंत घना कोहरा, सीजन का पहला रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार पटना सहित 25 जिलों में अत्यंत घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पूर्वी-पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर और सीतामढ़ी शामिल हैं।

अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 23 दिसंबर तक अलग-अलग हिस्सों में घना से अति घना कोहरा बना रह सकता है।

कोहरे से रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित

घने कोहरे के कारण दृश्यता (Visibility) में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गया और भागलपुर में दृश्यता मात्र 50 मीटर तक सिमट गई, जो इस सीजन में अब तक की सबसे कम है। इसका असर सड़क यातायात के साथ-साथ रेल और हवाई सेवाओं (Rail & Air Traffic) पर भी देखने को मिला।

तापमान में भारी गिरावट, पटना में 6.5 डिग्री लुढ़का पारा

गुरुवार को पटना सहित प्रदेश के 18 जिलों में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री की गिरावट के साथ 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सर्दी का अब तक का बड़ा बदलाव माना जा रहा है। औरंगाबाद और गया में अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री, नालंदा में 6 डिग्री और वैशाली में 6.1 डिग्री तक गिर गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस अररिया (फारबिसगंज) में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस सबौर (भागलपुर) में रिकॉर्ड हुआ।

प्रमुख शहरों का तापमान (Major Cities Temperature)

  • पटना: अधिकतम 16.9°C | न्यूनतम 14.0°C
  • गया: अधिकतम 16.0°C | न्यूनतम 11.2°C
  • भागलपुर: अधिकतम 24.9°C | न्यूनतम 10.8°C
  • मुजफ्फरपुर: अधिकतम 16.8°C | न्यूनतम 12.7°C

घने कोहरे में वाहन चलाते समय बरतें ये सावधानियां

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि—

  • वाहन चलाते समय Fog Light और Low Beam Headlight का उपयोग करें
  • तेज रफ्तार से बचें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें
  • सुबह और रात में अनावश्यक यात्रा टालें
  • बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!