Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Dec, 2023 04:42 PM

प्राकृतिक प्रेमियों के लिए पटना का राजधानी जलाशय आजकल सबसे लोकप्रिय जगह बना हुआ है। दरअसल, राजधानी जलाशय में कई विदेशी पक्षी डेरा जमाए बैठे हैं। देश-विदेश से पक्षियों का राजधानी पटना के जलाशय में आना शुरू हो गया है। अमेरिका, अफ्रीका सहित कई देशों से...
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): प्राकृतिक प्रेमियों के लिए पटना का राजधानी जलाशय आजकल सबसे लोकप्रिय जगह बना हुआ है। दरअसल, राजधानी जलाशय में कई विदेशी पक्षी डेरा जमाए बैठे हैं। देश-विदेश से पक्षियों का राजधानी पटना के जलाशय में आना शुरू हो गया है। अमेरिका, अफ्रीका सहित कई देशों से आए मेहमानों की चहचहाहट और जल क्रीड़ा देखने लोग पहुंच रहे हैं।

वहीं, उत्तरी अमेरिका, सेंट्रल यूरेसिया, उत्तरी अफ्रीका, दक्षिण-पूर्वी एशिया से लगभग दस हजार किलोमीटर की दूरी तय कर गाडवाल राजधानी जलाशय में हज़ारों की संख्या में पहुंच चुके हैं। कामन कूट भारत और विदेश दोनों जगहों पर पाए जाते हैं। विदेश में मंगोलिया, चाइना जबकि भारत के लद्दाख, उत्तराखंड और ठंडे प्रेदशों में रहते हैं। विभिन्न जगहों से ये राजधानी जलाशय में सैकड़ो की संख्या में पहुंच चुके हैं। लगभग 30 प्रजातियों के विदेशी पक्षी राजधानी जलाशय में पहुंचे हुए हैं। ये पक्षी अंतिम नवंबर में आते हैं और मार्च के लास्ट में अपने वतन लौट जाते हैं।