Buxar News: दीनदयाल रेलखंड पर RPF ने 15 किलोग्राम गांजा किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Jan, 2023 04:27 PM

rpf recovered 15 kg of ganja on deendayal railway block

रेल पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरुवार की रात बक्सर स्टेशन पर आरपीएफ के जवान गश्त कर रहे थे। इसी बीच जवानों की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। आरपीपएफ के जवानों ने जब उसे रूकने को कहा तब उसने फरार होने की कोशिश की। आरपीएफ के जवान ने उस...

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दानापुर पंडित दीनदयाल रेलखंड के बक्सर स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ेंः- नीतीश की कुशवाहा पर प्रतिक्रिया- पार्टी से कोई जाता है तो कोई फर्क नहीं पड़ता; JDU के लिए, इसका कोई मतलब नहीं


रेल पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरुवार की रात बक्सर स्टेशन पर आरपीएफ के जवान गश्त कर रहे थे। इसी बीच जवानों की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। आरपीपएफ के जवानों ने जब उसे रूकने को कहा तब उसने फरार होने की कोशिश की। आरपीएफ के जवान ने उस युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के बैग से 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

यह भी पढ़ेंः- PK का हमला- नीतीश जानते हैं 2025 के बाद वह CM नहीं होंगे, यादव के नेतृत्व में बिहार को होगा नुकसान...

वहीं गिरफ्तार तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नई बस्ती निवासी राम जी गुप्ता राम के रूप में की गयी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!