School Closed: बिहार के इस जिले में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, कड़कड़ाती ठंड के बीच DM का बड़ा आदेश; जानें कब से कब तक

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Dec, 2025 01:59 PM

school holidays extended in this district of bihar

School Closed: कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर अब स्कूलों पर भी दिख रहा है। भयंकर ठंड को देखते हुए शेखपुरा जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। जिला अधिकारी शेखर आनंद ने शेखपुरा में कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए...

School Closed: कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर अब स्कूलों पर भी दिख रहा है। भयंकर ठंड को देखते हुए शेखपुरा जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। जिला अधिकारी शेखर आनंद ने शेखपुरा में कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।

31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

आदेश के मुताबिक, शेखपुरा जिले के कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 31 दिसंबर तक शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित कर दिया गया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत लागू किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी बढ़ती ठंड को देखते हुए 23 से 25 दिसंबर तक कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन मौसम में कोई खास सुधार न होने के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियों की अवधि बढ़ा दी है।

कक्षा 6 से ऊपर के छात्रों के लिए नया टाइम टेबल

हालांकि, अब कक्षा 6 से ऊपर के छात्रों के लिए स्कूल बंद नहीं रहेंगे। इनके लिए शैक्षणिक गतिविधियां अब सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगी। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले स्कूलों और संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!