अब बिहार के इस जिले में 31 दिसंबर तक स्कूल बंद, बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच DM का कड़ा आदेश जारी

Edited By Harman, Updated: 25 Dec, 2025 10:18 AM

bihar all schools closed

Bihar School Closed: बिहार में ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भागलपुर जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कोचिंग संस्थान...

Bihar School Closed: बिहार में ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। वहीं, ठंड के साथ घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। ऐसे में भागलपुर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में कक्षा 1 से 10 वीं तक सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भागलपुर जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कोचिंग संस्थान सहित) में कक्षा 10 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 31 दिसंबर 2025 तक रोक लगा दी है। 

PunjabKesari

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सुबह और शाम के समय अत्यधिक ठंड, कम तापमान एवं घना कोहरा बने रहने की संभावना है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को देखते हुए पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है।

हालांकि, प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के अंतर्गत जारी किया गया है, जो 25 दिसंबर 2025 से प्रभावी होकर 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगा। आदेश पर 24 दिसंबर 2025 को जिला दंडाधिकारी के हस्ताक्षर एवं मुहर से निर्गत किया गया। प्रशासन के इस निर्णय से अभिभावकों और छात्रों ने राहत की सांस ली है, वहीं शिक्षा विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!