शहाबुद्दीन की पत्नी का हाल जानने अस्पताल पहुंचे तेजस्वी, ओसामा के साथ देर रात तक की बातचीत

Edited By Nitika, Updated: 29 Jul, 2021 01:46 PM

shahabuddin wife suddenly health deteriorated

सीवान के पूर्व सांसद और दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब अपने पति की मौत के बाद से डिप्रेशन में चली गई हैं। इसी बीच बुधवार अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 

पटनाः सीवान के पूर्व सांसद और दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब अपने पति की मौत के बाद से डिप्रेशन में चली गई हैं। इसी बीच बुधवार अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं सूचना मिलते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अस्पताल में पहुंचे, जहां पर उन्होंने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के साथ देर रात तक बातचीत की।

शहाबुद्दीन के निधन के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहली बार उनके परिजनों से मुलाकात की। तेजस्वी के साथ राजद के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी और अख्तरुल शाहीन भी थे। दरअसल, तेजस्वी बिस्कोमान में विधायक दल की बैठक कर रहे थे। इसी बीच बैठक में ही उन्हें जानकारी मिली कि शहाबुद्दीन की पत्नी की तबीयत खराब है और उनका इलाज पटना में चल रहा है। बैठक के बाद तेजस्वी उन्हें देखने अस्पताल गए।

बता दें कि हिना शहाब को डिहाइड्रेशन और डिप्रेशन की शिकायत है। डॉक्टरों का कहना है कि हिना शहाब की तबीयत में सुधार हो रहा है। शरीर में पोटेशियम और सोडियम की कमी थी, जिसका इलाज किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!