Edited By Nitika, Updated: 22 Sep, 2023 02:28 PM

महिला आरक्षण बिल संसद के दोनों सदनों में पास हो गया। इस पर वित्त मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण लोकसभा चुनाव 2024 के पहले लागू हो। महिला आरक्षण में पिछड़े, अतिपिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण का अलग से...
पटनाः महिला आरक्षण बिल संसद के दोनों सदनों में पास हो गया। इस पर वित्त मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण लोकसभा चुनाव 2024 के पहले लागू हो। महिला आरक्षण में पिछड़े, अतिपिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण का अलग से प्रावधान हो।
महिला आरक्षण बिल का जदयू ने समर्थन किया है लेकिन महिला आरक्षण में दो शर्त रखा गया, जो संदेह पैदा करता है। जनगणना और परिसीमन के बाद ही महिला आरक्षण लागू होगा। जनगणना लोकसभा चुनाव के बाद करवाई जाएगी, लेकिन जनगणना को रोकना और लंबित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि परिसीमन की परिक्रिया भी व्यापक होती है। जनगणना और परिसीमन के बाद महिला आरक्षण लागू करना पहेली जैसा है।
2008 में आया था महिला आरक्षण विधेयक
वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक 2008 में आया था और राज्यसभा में पहले से पारित था। नाम बदलकर नारी शक्ति वंदन विधेयक रखा गया। नया दिखाने और दूसरा कोई श्रेय ना ले, इसलिए नाम बदलकर विधेयक लाया गया। विधेयक का नाम हमेशा सरल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। सभी दलों ने समर्थन किया। यह यूपीए और उससे पहले की सोच थी, श्रेय लेने की भाजपा को बीमारी है।