Lalan Singh के चलते जदयू के पास अब विलय या विलीन होने का विकल्प: सुशील मोदी

Edited By Nitika, Updated: 01 Oct, 2023 07:50 AM

statement of sushil modi

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी ललन सिंह के कारण बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पास अब लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता...

 

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी ललन सिंह के कारण बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पास अब लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में विलय या विलीन होने का ही विकल्प बच गया है।

सुशील मोदी ने यहां बयान जारी कर कहा कि जदयू टूटने की ओर बढ़ रहा है और अगले चुनाव से पहले इसका राजद में विलय होगा या इसका अस्तित्व विलीन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जदयू के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच टकराव सार्वजनिक हो रहा है। पार्टी के एक विधायक नीतीश कुमार के प्रिय मंत्री अशोक चौधरी पर हत्या करवाने की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं और अंतर्कलह चरम पर है। वहीं भाजपा सांसद ने कहा कि जब नीतीश कुमार ने राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, तभी से पार्टी में घुटन बढ़ी और टूटन शुरू हुई। उन्होंने कहा कि यदि जदयू समाप्त हुआ, तो उसकी बड़ी वजह ललन सिंह होंगे।

मोदी ने कहा कि भाजपा के खिलाफ उनका सारा गुस्सा सिर्फ इसलिए है कि वे 2019 में केंद्रीय मंत्री नहीं बन पाए। अब नीतीश कुमार से भी उनके संबंध अच्छे नहीं रहे। पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों की बैठक में वे शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि ललन सिंह पहले भी नीतीश कुमार को ‘तानाशाह' बताकर कांग्रेस के साथ जा चुके हैं। उनका कोई भरोसा नहीं, लेकिन उन्होंने पार्टी के विधायकों-सांसदों का भविष्य अंधकारमय बना दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!