झूठा आरोप लगाने के लिए नीतीश मांगें माफी, नहीं तो होगा मानहानि का मुकदमा: तेजस्वी

Edited By Nitika, Updated: 08 Oct, 2020 06:02 PM

statement of tejaswi on murder case

राजद और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने पार्टी नेता शक्ति मलिक हत्याकांड में उन पर झूठा आरोप लगाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग की है।

 

पटनाः राजद और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने पार्टी नेता शक्ति मलिक हत्याकांड में उन पर झूठा आरोप लगाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग की है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि वह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के पद पर रहे हैं। आज तक उन पर किसी तरह का दाग नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इस मामले में उन पर और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव पर झूठा आरोप लगाया है। प्रतिपक्ष के नेता ने कहा कि इस मामले में उनके खिलाफ पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र किया गया है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री कुमार चुनाव में अपनी पार्टी की पराजय से घबराकर इस तरह का झूठा आरोप लगा रहे हैं। इसलिए, कुमार सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे नहीं तो मानहानि का मुकदमा किया जाएगा।

वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि शक्ति मलिक को किसने वीडियो बनाने के लिए कहा था और उनकी पत्नी को सिखाकर उनके खिलाफ किसने झूठा बयान दिलवाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार के खिलाफ हत्या का मामला है और न्यायालय में अब तक इस पर संज्ञान भी नहीं लिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इस पर कुछ भी नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी मेहनत से छवि बनती है लेकिन वह एक पल में समाप्त भी हो जाती है। बता दें कि तेजस्वी यादव ने इस हत्याकांड के मामले में बुधवार को ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपने खिलाफ सीबीआई से जांच करवाने की मांग की थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!