Edited By Ramanjot, Updated: 22 Dec, 2022 12:16 PM

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, "देखिए, कैसे एक विवेकहीन व अहंकारी केंद्रीय भाजपाई मंत्री सदन के अंदर बिहार और बिहारियों का अपमान कर रहे है?”
पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने संसद में राज्य को लेकर की गई केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को निशाने पर लिया।
तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सदस्य मनोज झा और सदन के नेता पीयूष गोयल के बीच बातचीत का एक वीडियो साझा किया है। पीयूष गोयल ने संसद में मनोज के भाषण के दौरान कहा था, "इनका बस चले तो देश को बिहार बना दें।" तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, "देखिए, कैसे एक विवेकहीन व अहंकारी केंद्रीय भाजपाई मंत्री सदन के अंदर बिहार और बिहारियों का अपमान कर रहे है?”
राजद नेता ने कहा, “इनके गृह राज्य महाराष्ट्र से 2.5 लाख करोड़ की परियोजनाएं गुजरात चली गईं लेकिन बेचारे चूं तक नहीं कर सके, यही इनकी हैसियत है। बिहार भाजपा के नाकारा सांसदों ने जमीर बेच दिया है।" उल्लेखनीय है कि मनोज झा ने उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर गोयल से माफी और उनकी टिप्पणी को कार्यवाही से हटाने की मांग की गई है।