15 अगस्त को लेकर अलर्ट: पूरी तरह सील रहेगा इंडो-नेपाल बॉर्डर, चप्पे-चप्पे पर SSB और पुलिस तैनात

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Aug, 2026 01:13 PM

the indo nepal border will remain completely sealed for august 15

​​​​​​​सीमा क्षेत्र के सभी अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) और थानाध्यक्षों को विशेष निगरानी और गश्त बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से जिले से लगी नेपाल की सीमा को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 

वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना या असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। इसके लिए 15 अगस्त से पहले सीमा पार से आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा कारणों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन मधुबनी जिले से लगी सभी नेपाली सीमा को पूरी तरह से सील रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें सीमावर्ती इलाकों में पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगी। एसएसपी ने जानकारी दी कि सुरक्षा तैयारियों को लेकर एसएसबी अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। 

सीमा क्षेत्र के सभी अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) और थानाध्यक्षों को विशेष निगरानी और गश्त बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कप्तान ने यह भी बताया कि नेपाल सीमा से सटे इलाकों में नारकोटिक्स और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मधुबनी पुलिस और एसएसबी को लगातार बड़ी सफलताएं मिली हैं। यह विशेष अभियान आगे भी इसी कड़ाई के साथ जारी रहेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!