दर्दनाकः मकान गिरने से बच्ची सहित 3 लोगों की दबकर मौत, 7 अन्य घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jul, 2020 11:27 AM

three people die after falling house in rohtas

बिहार के रोहतास जिले में गुरुवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान के गिरने से तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। वहीं सात अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

रोहतासः बिहार के रोहतास जिले में गुरुवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान के गिरने से तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। वहीं सात अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है दो दिन पहले भारी बारिश के कारण बड़की अकोढ़ी गांव निवासी चंद्रधन राम के दो मंजिला मकान में दरार आ गई। वहीं गुरुवार को यह हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक महिला और दो बच्चों की दबकर मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए। मलबे में दबे सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर इलाज के लिए करगहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया है।

मृतकों की पहचान विक्रमगंज थाना क्षेत्र के घूंसियां कला गांव निवासी मुकेश राम की पत्नी चानी देवी (35), चार वर्षीय पुत्र जीतू कुमार एवं अकोढ़ी गांव निवासी जगजीवन राम की तीन वर्षीय पुत्री नयना कुमारी के रूप में हुई है। चानी देवी अपने पुत्र के साथ रिश्तेदार के घर आई हुई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!