गया में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 3 करोड़ रुपए के ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Sep, 2021 03:45 PM

three youths arrested with brown sugar worth rs 3 crore in gaya

वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर मादक पदार्थ की खेप की आपूर्ति करने मानपुर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) राकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने देवी मंदिर के समीप घेराबंदी...

गयाः बिहार में गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को तीन करोड़ रुपए के ब्राउन शुगर को बरामद किया। साथ ही साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर मादक पदार्थ की खेप की आपूर्ति करने मानपुर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) राकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने देवी मंदिर के समीप घेराबंदी की। इस दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त युवकों के पास से सवा दो किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

आदित्य कुमार ने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर की कीमत करीब तीन करोड़ रुपए है। गिरफ्तार सभी युवक गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरसैता गांव के रहने वाले हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!