Edited By Ramanjot, Updated: 06 Mar, 2026 10:42 AM

मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर महम्मदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले के मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार को तालाब में डूब कर दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर फतेहपुर गांव के कुछ युवक तालाब में स्नान करने गए थे। इसी दौरान प्रमोद राय का पुत्र आकाश कुमार (16) और मानसी राय का पुत्र गुलशन कुमार (17) गहरे पानी में चला गया। साथ में मौजूद दोस्तों ने जब दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों को तालाब से बाहर निकाला।
मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर महम्मदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।