जन्मदिन पार्टी में बार-बालाओं संग ठुमके लगाना 2 चौकीदारों को पड़ा भारी, हुए निलंबित; SSP ने DM को लिखा पत्र

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Aug, 2024 12:58 PM

two watchmen suspended for dancing with bar girls

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शनिवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि स्थानीय न्यूज चैनल पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें केवटी थाना के चौकीदारों को एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त वायरल वीडियो की जांच अंचल पुलिस...

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में केवटी थाना के दो चौकीदारों को एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने एवं बार-बालाओं के साथ डांस करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।        

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शनिवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि स्थानीय न्यूज चैनल पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें केवटी थाना के चौकीदारों को एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त वायरल वीडियो की जांच अंचल पुलिस निरीक्षक-कमतौल से कराई गई। अंचल पुलिस निरीक्षक-कमतौल की जांच रिपोर्ट में उल्लेख किया गया हैं कि चौकीदार का काम आसूचना संकलन कर इस संबंध में थाना को सूचना देना है लेकिन ऐसा नहीं कर दोनों चौकीदार उक्त पार्टी में शामिल हुए। 

साथ ही इन चौकीदारों ने एक निर्दोष व्यक्ति को थाना पर लाकर उसके साथ मारपीट भी की है। जांच रिपोर्ट में दोनों को दोषी पाया गया है। अंचल पुलिस निरीक्षक-कमतौल की जांच रिपोर्ट के आलोक में उक्त दोनों चौकीदार सोनू कुमार पासवान एवं ओम प्रकाश पासवान के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी, दरभंगा को पत्र भेज दिया गया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!