एकजुट NDA ने खेला करने वालों को सिखाया सबक, बिहार ने ली राहत की सांस: सुशील मोदी

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Feb, 2024 10:12 AM

united nda taught a lesson to those who played sushil modi

सुशील मोदी ने कहा कि 17 महीनों के राहुकाल से निकलने पर राज्य की जनता राहत की सांस ले सकेगी। उन्होंने कहा कि सदन में विश्वास मत प्राप्त करने से 2020 के जनादेश का सम्मान हुआ और अब विकास, नौकरी, रोजगार जैसे सारे वादे तेजी से लागू होंगे। यह सरकार नीतीश...

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने विधायकों की खरीद-फरोख्त से "खेला करने" की सारी जोड़-तोड़ को विफल करते हुए बिहार विधानसभा में एकजुट एनडीए के बहुमत सिद्ध करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। 

सुशील मोदी ने कहा कि 17 महीनों के राहुकाल से निकलने पर राज्य की जनता राहत की सांस ले सकेगी। उन्होंने कहा कि सदन में विश्वास मत प्राप्त करने से 2020 के जनादेश का सम्मान हुआ और अब विकास, नौकरी, रोजगार जैसे सारे वादे तेजी से लागू होंगे। यह सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा के सहयोग से अपना शेष कार्यकाल पूरा करेगी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने छल-बल से जनादेश का अपहरण किया था, उन्हें सबक मिल चुका है। उन्हें ऐसी राजनीति से बाज आना चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!