पत्नी की दगाबाजी से पति के जीवन में आया भूचाल...पोस्टर लेकर मांग रहा मदद, बोला- 5 साल में 35 बार भागी पत्नी

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Jan, 2023 01:50 PM

wife s treachery brought earthquake in husband s life

जानकारी के मुताबिक, मामला कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ड़हरक गांव का है। ड़हरक गांव के रहने वाला कृष्ण मुरारी गुप्ता अपने पत्नी के बेवफाई से परेशान है। आलम यह है कि पति घर छोड़कर रामगढ़ बाजार में अपनी पत्नी का पोस्टर लेकर घूम रहे हैं और लोगों...

कैमूर: इस कलयुग में पत्नी की वेवफाई ने एक पति को घुट घुट कर मरने को विवश कर दिया। दरअसल, बिहार के कैमूर जिले की एक महिला अपने पति के पास से पिछले 5 साल में 35 बार भाग चुकी है, लेकिन हर बार पति उसे पुलिस की मदद से ढूंढ लाता था। इस बार वह पिछले 7 महीनों से नहीं मिल पाई है। इसलिए पति अपने 2  मासूम बच्चों के साथ इस कड़ाके की ठंड में पत्नी की फोटो पोस्टर के साथ दर-दर भटक रहा है।

PunjabKesari

2017 में हुई थी दोनों की शादी
जानकारी के मुताबिक, मामला कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ड़हरक गांव का है। ड़हरक गांव के रहने वाला कृष्ण मुरारी गुप्ता अपने पत्नी के बेवफाई से परेशान है। आलम यह है कि पति घर छोड़कर रामगढ़ बाजार में अपनी पत्नी का पोस्टर लेकर घूम रहे हैं और लोगों से भीख मांग रहे हैं। उनकी पत्नी पिछले कई महीनों से गायब है, जिसका अभी तक कुछ पता नहीं लगाया जा सका है। बताया जा रहा है कि कृष्ण मुरारी गुप्ता और उसकी पत्नी कैमूर जिले के ही रहने वाले हैं। दोनों की शादी 2017 में लव मैरिज से हुई थी। कृष्ण मुरारी गुप्ता जिले के रामगढ़ थाने का निवासी है। उसकी पत्नी नुआव थाने की निवासी है। कृष्ण मुरारी गुप्ता कि पत्नी शादी के एक वर्ष बाद से ही कई बार उसे छोड़ कर चली जा चुकी है। कई बार तो प्रशासनिक हस्तक्षेप के बड़े गृहस्थी जोड़ी को मिलाने का कार्य किया जा चुका है।अपने पहले पुत्र अंश को जन्म देने के छह माह बाद भी वह घर छोड़ के चली गई थी। इस दौरान दोनो में खटास इस कदर उत्पन्न हुई कि वह अपने पति को किसी नुकीली चीजों से हमला कर फरार हो गई।

PunjabKesari

बच्चों की अकेले परवरिश करता है पीड़ित 
वही कृष्ण मुरारी ने बताया कि मैं अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ भीख मांग रहा हूं ताकि इन दोनों की परवरिश एक अच्छे ढंग से हो सकें। मेरी पत्नी शादी के बाद से ही मेरे ऊपर कहर बनकर टूट पड़ी है, जो आज मेरी हालत भिखारी से बदतर हो गई है। दोनों बच्चों के जन्म के बाद से ही मैं बच्चों की अकेला परवरिश कर रहा हूं। पत्नी  बच्चों को जन्म देने के बाद से ही फरार चल रही है और 5 साल में लगभग  30 से 35 बार घर से भाग चुकी है। बता दें कि कृष्ण मुरारी 2 बच्चों के साथ पत्नी की फोटो पोस्टर के साथ दर-दर भटक रहा है। पोस्टर पर उसने लिखा है-हमारा देश आजाद है, लेकिन पुरुष आजाद नहीं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!