रामगढ़: कार और मोटरसाइकिल की आपसी टक्कर में 2 लोगों की मौत, एक अन्य घायल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 Jun, 2022 11:49 AM

2 killed another injured in a collision between a car and a motorcycle

पुलिस ने बताया कि चुटुपालु घाटी में रांची जिला के ओरमांझी थाना क्षेत्र के खीराबेड़ा इलाके में मंगलवार की शाम वाहनों के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।

रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ जिले के राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या 33 पर चुटुपालु घाटी में मंगलवार को कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस ने बताया कि चुटुपालु घाटी में रांची जिला के ओरमांझी थाना क्षेत्र के खीराबेड़ा इलाके में मंगलवार की शाम वाहनों के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!