लातेहार में JJMP के 2 माओवादी गिरफ्तार, एक पिस्तौल व 12 गोलियां सहित कई की सामान बरामद

Edited By Nitika, Updated: 01 Dec, 2022 09:13 AM

2 maoists of jjmp arrested in latehar

झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो माओवादियों को बुधवार को लातेहार जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

लातेहारः झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो माओवादियों को बुधवार को लातेहार जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात तुलबुल तालाब के पास एक इलाके में छापा मारा गया और दोनों माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल, 12 गोलियां, एक एसयूवी गाड़ी और सिम कार्ड बरामद किए हैं।

वहीं एसपी ने बताया कि इनमें से एक माओवादी रामगढ़ और लातेहार जिलों में 10 मामलों में वांछित था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!