झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराकर ड्यूटी से लौट रहे 3 लोगों की दुर्घटना में मौत, बारिश बनी वजह

Edited By Diksha kanojia, Updated: 25 May, 2022 01:17 PM

3 people returning after conducting three tier panchayat elections died

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार देर रात को हुई है। दुर्घटना बुढ़मू राय मुख्य मार्ग के मक्का पुल के पास घटी। सूत्रों के अनुसार बोलेरो में सवार सभी चार लोग चुनाव ड्यूटी संपन्न कराकर खलारी के मानकी कॉलोनी लौट रहे थे।बारिश की वजह से...

रांचीः झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान करा कर लौट रहे सीसीएल एनके एरिया के दो सीसीएल कर्मचारी सहित एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि इस घटना में बोलेरो सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार देर रात को हुई है। दुर्घटना बुढ़मू राय मुख्य मार्ग के मक्का पुल के पास घटी। सूत्रों के अनुसार बोलेरो में सवार सभी चार लोग चुनाव ड्यूटी संपन्न कराकर खलारी के मानकी कॉलोनी लौट रहे थे।बारिश की वजह से ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण बोलेरो पेड़ से टकरा गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। मरने वाले दो लोग सीसीएल कर्मचारी बताए जा रहे है।

इस घटना में सावना उरांव, परमीत मुंडा और उनके पुत्र सूरज मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बबलू गंझू घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शव और क्षतिग्रस्त वाहन को थाने ले आई। अहले सुबह आज ह मृतक के परिजन बुढ़मू थाना पहुंचे। बुढ़मू थाना बुधवार की सुबह ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!