झारखंड में सामने आए कोरोना से 4738 नए मामले, संक्रमण से 115 लोगों की मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 May, 2021 11:25 AM

4738 new cases from corona revealed in jharkhand

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 913, बोकारो से 312, चतरा से 61, देवघर से 163, धनबाद से 136, दुमका से 17, पूर्वी सिंहभूम से 652, गढ़वा से121, गिरिडीह से155, गोड्डा से 115, गुमला से 159, हजारीबाग से 346 मरीज मिले हैं। इसी क्रम में जामताड़ा से 99,...

 

रांचीः झारखंड में रविवार को 4738 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं और 4541 मरीज ठीक हुए है जबकि कोरोना से 115 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 913, बोकारो से 312, चतरा से 61, देवघर से 163, धनबाद से 136, दुमका से 17, पूर्वी सिंहभूम से 652, गढ़वा से121, गिरिडीह से155, गोड्डा से 115, गुमला से 159, हजारीबाग से 346 मरीज मिले हैं।

इसी क्रम में जामताड़ा से 99, खूंटी से 109, कोडरमा से 221, लातेहार से 157, लोहरदगा से 142, पाकुड़ से दो, पलामू से 248, रामगढ़ से197, साहेबगंज से 56, सरायकेला से 74, सिमडेगा से 100 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 183 मरीज मिले है। राज्य में कोरोना से 115 मरीज की मौत हुई है।

मृतकों में रांची से 42, बोकारो से दो, देवघर से पांच, धनबाद से 12,पूर्वी सिंहभूम से 12,गढ़वा से दो, गिरिडीह से तीन, गोड्डा से पांच, हजारीबाग से पांच, जामताड़ा से तीन, खूंटी से चार, कोडरमा से दो, लातेहार से एक, लोहरदगा से चार, पलामू से दो, रामगढ़ से पांच, सरायकेला से चार और पश्चिमी सिंहभूम से चार मरीज शामिल है।

वहीं राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 244472 हो गया हैं। इनमें 58519 सक्रिय केस हैं जबकि 183009 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 2944 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!