Edited By Nitika, Updated: 21 Jul, 2021 09:21 AM
झारखंड में मंगलवार को कोरोना से 49 लोग ठीक हुए हैं और 33 नए मामले मिले हैं जबकि इससे एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।
रांचीः झारखंड में मंगलवार को कोरोना से 49 लोग ठीक हुए हैं और 33 नए मामले मिले हैं जबकि इससे एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से दो, बोकारो से 8, देवघर से एक, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम से दो, हजारीबाग से दो, जामताड़ा से एक, लातेहार से तीन, लोहरदगा से एक, पलामू से एक, रामगढ़ से एक, साहेबगंज से एक, सरायकेला से दो, सिमडेगा से 5 और पश्चिमी सिंहभूम से एक मरीज मिले है। राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
वहीं, राज्य में कुल कोरोना का मामला अब 346778 हो गया हैं और अबतक कुल 11013912 सैंपल की जांच की गई है। राज्य में कोरोना के 320 सक्रिय केस हैं जबकि 341336 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में 5122 लोगों की मौत अब तक कोरोना से हुई हैं।