पूर्वी सिंहभूम में युवक की हत्या के मामले में शूटर सहित 6 लोगों गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Aug, 2020 06:05 PM

6 people including shooter arrested in east singhbhum s murder case

झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने शूटर समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जमशेदपुरः झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने शूटर समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रविवार को बताया कि 30 जुलाई को टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट महानंद बस्ती में मोनी दास की हत्या मामले में पुलिस ने शूटर समेत छह अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में नितेश सिंह, सन्नी ठाकुर, बबलू दास, पवन कुमार,पंकज मांझी और रोहित मिश्रा शामिल हैं।

बता दें कि पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा के अलावा तीन पिस्तौल और दो बाइक भी बरामद की है। हत्या की वजह भूमि विवाद बताया जाता है। उल्लेखनीय है कि टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट महानंद बस्ती मेन रोड स्थित किशोर हाडर्वेयर दुकान पर बैठे मोनी दास की 30 जुलाई को दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली कर हत्या कर दी थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!