अलग अलग जगहों पर कोयल नदी की तेज धार में बहे 6 लोग, 1 की मौत...3 लापता

Edited By Harman, Updated: 08 Nov, 2024 02:21 PM

6 people swept away by the strong current of koel river

झारखंड के गढ़वा में कोयल नदी में दो अलग अलग जगहों पर कुल छ लोग डूब गए। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को बचा लिया गया। तीन अब भी लापता है। स्थानीय गोताखोर के द्वारा तलाश जारी है।

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा में कोयल नदी में दो अलग अलग जगहों पर कुल छ लोग डूब गए। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को बचा लिया गया। तीन अब भी लापता है। स्थानीय गोताखोर के द्वारा तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार,पहली घटना कांडी थाना क्षेत्र के भंडरिया गाँव की है, जहां कोयल नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। एक का शव बरामद किया गया है जबकि दो बच्चों को स्थानीय गोताखोरों ने बचाया है। दोनों का इलाज जारी है।

वहीं, दूसरी घटना माझियाओं थाना क्षेत्र के मोरबे गाँव से होकर गुजरी कोयल नदी में तीन लोग डूबे। अब तक डूबे हुए तीनों युवकों का पता नहीं चल सका है। तीनों की तलाश जारी है। स्थानीय गोताखोर अभी भी तलाश में है। वहीं मौके पर माझियाओ थाना,बीडीओ,सीओ मौजूद,बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद हैं। इस दौरान डूबे बच्चों में मोरबे गांव के रहने वाले 4 वर्षीय अमन कुमार, पीयूष कुमार और एक 12 वर्षीया बच्ची शामिल हैं। वहीं इस हादसे के बाद दोनों गांव में तनाव का माहौल है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!