बोकारो में अज्ञात हाइवा ट्रकों ने से 8 गायों को कुचला, मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 Jun, 2021 08:10 PM

8 cows crushed to death by unknown hiva trucks in bokaro

पुलिस ने बताया कि बोकारो के दुगदा थाना क्षेत्र के हीरक सड़क पर शुक्रवार सुबह टहलने निकले लोगों ने 8 गायों के शव देखें और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर चंद्रपुरा बीडीओ एस के मद्धेशिया, दुगदा थाना प्रभारी राजीव रंजन एवं चंद्रपुरा थाना प्रभारी नूतन...

 

बोकारोः जिले के दुगदा थाना क्षेत्र में सिद्धो-कान्हो चेक नाके के पास हीरक सड़क पर बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात हाइवा ट्रकों से कुचल कर आठ गायों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि बोकारो के दुगदा थाना क्षेत्र के हीरक सड़क पर शुक्रवार सुबह टहलने निकले लोगों ने 8 गायों के शव देखें और पुलिस को सूचित किया।

सूचना पाकर चंद्रपुरा बीडीओ एस के मद्धेशिया, दुगदा थाना प्रभारी राजीव रंजन एवं चंद्रपुरा थाना प्रभारी नूतन मोदी मौके पर पहुंचीं। क्षेत्र के बीडीओ मद्धेशिया ने बताया कि दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) का फ्लाई ऐश (छाई) हाइवा ट्रकों से बाहर भेजी जाती है और इन्ही ट्रकों से कुचल कर गायों की मौत हुई है।

इस बीच गो रक्षा दल बजरंग दल ने हीरक सड़क मार्ग को जाम कर दिया तथा मृत गायों का मुआवजा गाय के मालिकों को देने तथा हिंदू रीति रिवाज से गायों का अंतिम संस्कार किए जाने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!