देवघर में बोले अमित शाह- हेमंत सरकार है देश की सबसे भ्रष्ट, चुनाव में आ जाओ हेमंत बाबू, जनता आपको हटाने को बैठी है तैयार

Edited By Khushi, Updated: 05 Feb, 2023 11:57 AM

amit shah said at home hemant government is the most corrupt in the country

केंद्रीय गृह मंत्री ने बीते शनिवार को देवघर में जसीडीह के इफको ग्राउंड में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में वोट बैंक की राजनीति हो रही है।

देवघर: केंद्रीय गृह मंत्री ने बीते शनिवार को देवघर में जसीडीह के इफको ग्राउंड में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में वोट बैंक की राजनीति हो रही है। राज्य में घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। आदिवासियों की संख्या 35 फीसदी से 24 फीसदी रह गई है। उन्होंने हेमंत सोरेन को चुनौती देते हुए कहा कि वे चुनाव मैदान में आकर दो-दो हाथ कर लें। राज्य की जनता उन्हें सरकार से हटाने के लिए तैयार बैठी है।

"झारखंड साइबर क्राइम का बन गया है हब" 
अमित शाह ने कहा कि घुसपैठिए राज्य की बच्चियों पर अत्याचार कर रहे हैं और सीएम हेमंत बाबू मुस्कुराकर यह सब देख रहे हैं। संथाल परगना में आदिवासियों की संख्या कम हो रही है। केवल देवघर का क्षेत्र ही नहीं झारखंड साइबर क्राइम का हब बन गया है। यहां बच्चों को गलत रास्ते पर ले जाकर बड़े-बड़े अपराध किए जा रहे हैं। साइबर क्राइम से लड़ने के लिए केंद्र की सरकार ने मदद देनी चाही पर हेमंत बाबू कभी भी आगे नहीं बढ़े। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हेमंत बाबू, संथाल परगना में आपने विकास का कोई काम नहीं किया है। यहां की जनता को मूर्ख बनाने का काम किया। जनता अब आपको जान चुकी है और आप से हिसाब मांगती है।

"हेमंत सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार"
शाह ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार विकास करना नहीं चाहती है। कोई मंत्री-मुख्यमंत्री बनता है, तो हाथ से करप्शन करता है, लेकिन यहां तो ट्रैक्टर और रेलवे के वैगन से भ्रष्टाचार करना शुरू कर दिया गया है। गरीबों और आदिवासियों के विकास का पैसा दिल्ली के दरबार में पहुंचाया जा रहा है। जनता सब जानती है। हेमंत बाबू चुनाव में आ जाओ, जनता आपको हटाने को तैयार बैठी है। 2024 में कमल खिलाएं और सभी 14 सीटें बीजेपी को दें। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों के कल्याण पर जोर दिया है। देश के इतिहास में पहली बार आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर सम्मान दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!