रामगढ़ BFCL प्लांट के प्रदूषण पर बाबूलाल मरांडी का हमला, CM हेमंत और अधिकारियों से पूछा जवाब

Edited By Khushi, Updated: 08 Feb, 2026 05:17 PM

babulal marandi attacks ramgarh bfcl plant over pollution demands answers from

Ramgarh News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रामगढ़ स्थित बीएफसीएल प्लांट से फैल रहे प्रदूषण को लेकर सीएम हेमंत और अधिकारियों पर सवाल खड़ा किया है। मरांडी ने कहा कि बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड (बीएफसीएल)...

Ramgarh News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रामगढ़ स्थित बीएफसीएल प्लांट से फैल रहे प्रदूषण को लेकर सीएम हेमंत और अधिकारियों पर सवाल खड़ा किया है। मरांडी ने कहा कि बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड (बीएफसीएल) प्लांट से फैल रहा प्रदूषण अब स्थानीय लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य संकट बनता जा रहा है।

मरांडी ने कहा कि इस औद्योगिक इकाई में इंगोट (लोहे/स्टील के ठोस सांचे) का निर्माण किया जाता है, लेकिन उत्पादन प्रक्रिया के दौरान निकलने वाला घना और जहरीला धुआं आसपास के इलाकों में सांस लेना मुश्किल कर रहा है। मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, रामगढ़ स्थित बीएफसीएल प्लांट से हो रहा बेलगाम प्रदूषण आज आमजन के लिए गंभीर संकट बन चुका है। लोग दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी एयर प्यूरीफायर लगाकर चैन की सांस ले रहे हैं। पुलिस प्रशासन प्राय: बैरिकेडिंग कर दोपहिया वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र की जांच में ही व्यस्त नजर आते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कई किलोमीटर दूर से साफ दिखाई देने वाला जहरीली हवा का गुबार न पुलिस को दिखता है, न अधिकारियों को और न ही सरकार को।

मरांडी ने कहा कि प्रकृति ने झारखंड को खनिज संसाधनों का अनमोल वरदान दिया है, लेकिन सरकार द्वारा खनिज संसाधनों के अंधाधुंध दोहन की जिद आज झारखंडवासियों के लिए अभिशाप बनती जा रही है। मरांडी ने कहा कि रामगढ़ प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा एक विशेष जांच दल का गठन कर जिले में संचालित सभी औद्योगिक इकाइयों के प्रदूषण नियंत्रण मानकों की सघन जांच कराई जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!