प्यार में धोखा! युवक ने युवती से किया प्रेम विवाह, गर्भवती होने पर अपनाने से किया इनकार

Edited By Khushi, Updated: 29 Sep, 2022 03:44 PM

betrayal i nlove the young man did love marriage with the girl

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां युवक ने युवती से प्रेम विवाह किया और इसके बाद कुछ दिनों बाद युवती को अपनाने से मना कर दिया। वहीं, पुलिस ने युवती का तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां युवक ने युवती से प्रेम विवाह किया और इसके बाद कुछ दिनों बाद युवती को अपनाने से मना कर दिया। वहीं, पुलिस ने युवती का तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवती की मेडिकल जांच व जिला न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराएगी।

PunjabKesari

परिजनों से छुपकर की युवक-युवती ने शादी
मामला जिले के पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरडीह कोल वाशरी का है। यहां 21 वर्षीय युवक अमित कुमार और 18 वर्षीय युवती चासनाला पेट्रोल पंप में एक साथ नौकरी करते थे। इस दौरान दोनों में प्रेम हो गया और दोनों ने एक साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। 14 जून को दोनों ने परिजनों से छुपकर झरिया स्थित दुख हरनी मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया, जिसके बाद वह दोनों परिजनों से छुपकर भाटडीह के किराए के मकान में रहने लगे। कुछ दिनों बाद युवक ने युवती से कहा कि वह अपने मां व पिता के पास जा रहा है और उन्हें समझाकर उसे अपने घर में रखेगा। जहां कुछ दिन बीतने के बाद भी युवक नहीं आया और टालमटोल करना शुरू कर दिया।

PunjabKesari

युवक ने युवती को अपनाने से किया इनकार
युवती ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। जहां दोनों का समझौता भी हो गया। इसके बाद युवक ने युवती से कुछ दिनों की मोहलत मांगी। जिसके बाद युवती अपने मां के घर चली गई। इस दौरान युवक का युवती के घर लगातार आना जाना लगा रहा फिर युवती 2 माह की गर्भवती हो गई। बीते मंगलवार को युवती अपनी मां और महिला समिति के साथ युवक के घर पहुंची, जिसके बाद मामला पुनः पाथरडीह थाने पहुँचा। इस दौरान युवक ने कहा कि उसने युवती से विवाह ही नहीं किया है। युवक के परिजनों ने भी युवती को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पाथरडीह पुलिस ने युवती के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!