भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने की टक्कर में बाइकों के उड़े परखच्चे, 3 युवकों की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Mar, 2026 11:01 AM

latehar road accident 3 youths die in collision between two bikes

पुलिस ने बताया कि हेरहंज थाना क्षेत्र के बरवाटोली में हुए इस हादसे के दौरान किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

Road Accident: झारखंड के लातेहार जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

पुलिस ने बताया कि हेरहंज थाना क्षेत्र के बरवाटोली में हुए इस हादसे के दौरान किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। हेरहंज थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि सभी घायलों को बालूमाथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मोहन गंझू (22), मन्नू भुइयां (20) और गुलाब भुइयां (22) के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें- आधी रात बॉर्डर पर मची अफरातफरी! सुरक्षाबलों को मिली ऐसी चीज, जिसे देखकर उड़ गए सबके होश

पुलिस ने बताया कि एक अन्य हादसे में चंदवा थाना क्षेत्र में एक ऑटो-रिक्शा और पिकअप वैन की टक्कर में चालक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!