Edited By Khushi, Updated: 23 Jan, 2026 12:39 PM

Ranchi News: आज के डिजिटल दौर में पढ़ाई के तरीके भी बदल रहे हैं। इसी कड़ी में आईआईएम रांची ने MBA छात्रों के लिए एक नया और अनोखा पाठ्यक्रम शुरू किया है। इस कोर्स के तहत अब छात्रों को किताबों के बजाय फिल्मों के जरिए लीडरशिप, बिजनेस मैनेजमेंट,...
Ranchi News: आज के डिजिटल दौर में पढ़ाई के तरीके भी बदल रहे हैं। इसी कड़ी में आईआईएम रांची ने MBA छात्रों के लिए एक नया और अनोखा पाठ्यक्रम शुरू किया है। इस कोर्स के तहत अब छात्रों को किताबों के बजाय फिल्मों के जरिए लीडरशिप, बिजनेस मैनेजमेंट, ग्लोबलाइजेशन, क्रॉस कल्चर मैनेजमेंट और रिस्क लेने जैसे जरूरी मैनेजमेंट स्किल्स सिखाए जाएंगे।
डिजिटल जमाने के हिसाब से बदली पढ़ाई
संस्था के प्रोफेसर डॉ. विकास ने बताया कि आजकल के छात्र किताबों से ज्यादा डिजिटल माध्यमों से सीखना पसंद करते हैं। ऐसे में समय के साथ खुद को बदलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिनेमा एक ऐसा माध्यम है, जिससे छात्र ज्यादा अच्छे तरीके से और रुचि के साथ सीख सकते हैं।
किताब नहीं, अब सिनेमा सिखाएगा मैनेजमेंट
डॉ. विकास के अनुसार, सिनेमा के जरिए पढ़ाई करने से छात्रों में रोमांच बना रहता है। लोग तीन-चार घंटे की फिल्म बिना बोर हुए देख लेते हैं, लेकिन उतनी देर किताब पढ़ना कई बार मुश्किल हो जाता है। फिल्में कठिन विषयों को आसान और रोचक बना देती हैं, जिससे छात्र जल्दी समझ पाते हैं।
‘गुरु’ फिल्म से बिजनेस और रिस्क की सीख
उन्होंने बताया कि उदाहरण के तौर पर फिल्म गुरु के जरिए यह दिखाया जाता है कि कैसे एक छोटा सा गांव का लड़का बड़े बिजनेस साम्राज्य की नींव रखता है। फिल्म में रिस्क लेने, चुनौतियों का सामना करने और बाजार में खुद को स्थापित करने जैसे पहलुओं को अच्छे से समझाया गया है।
एक सीन, कई नजरिए
इस कोर्स की खास बात यह है कि एक ही फिल्म सीन पर अलग-अलग छात्रों की अलग राय होती है। किसी एक क्लिप पर 10 छात्र 10 अलग नजरिए रखते हैं। इससे छात्रों को यह समझने में मदद मिलती है कि एक ही स्थिति को लोग अलग-अलग तरीके से कैसे देखते हैं। इससे क्लास में हेल्दी डिस्कशन भी होता है।
खास फिल्मों का किया जाता है चयन
- फिल्मों का चयन पहले से तय सूची के आधार पर किया जाता है।
- चक दे इंडिया से लीडरशिप की सीख दी जाती है
- लगान से क्रॉस कल्चर और भाषा से जुड़ी समस्याएं समझाई जाती हैं
- द फाउंडर से बिजनेस स्ट्रेटजी सिखाई जाती है
- द लंच बॉक्स से कल्चर डाइवर्सिटी को समझाया जाता है
- देश का पहला IIM, जो फिल्मों से पढ़ा रहा है
इस तरह आईआईएम रांची देश का पहला आईआईएम बन गया है, जहां छात्रों को सिनेमा के जरिए मैनेजमेंट सिखाया जा रहा है। इस नए तरीके से न सिर्फ पढ़ाई रोचक बन रही है, बल्कि छात्रों की सोच और समझ भी ज्यादा व्यापक हो रही है।