रांची के ऑक्सीजन पार्क में पहली बार Flower शो, 200 से अधिक किस्म के फूलों से सजा दो दिवसीय आयोजन

Edited By Khushi, Updated: 18 Jan, 2026 01:40 PM

first ever flower show held at ranchi s oxygen park the two day event featured

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के ऑक्सीजन पार्क में लोगों को देश-विदेश के 200 से अधिक किस्म के फूलों की खूबसूरती देखने का मौका मिलेगा। वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से रांची में पहली बार आयोजित इस दो दिवसीय फ्लावर शो की शुरुआत...

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के ऑक्सीजन पार्क में लोगों को देश-विदेश के 200 से अधिक किस्म के फूलों की खूबसूरती देखने का मौका मिलेगा। वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से रांची में पहली बार आयोजित इस दो दिवसीय फ्लावर शो की शुरुआत बीते शनिवार को धूमधाम से की गई।

पहली बार वन विभाग की ओर से फ्लावर शो का आयोजन किया गया
आयोजन स्थल को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है, जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर प्रकृति की इस अनूठी छटा का आनंद ले रहे हैं। इस दो दिवसीय फ्लावर शो में एक से बढ़कर एक आकर्षक और मनभावन फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके साथ ही ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री के लिए स्टॉल भी लगाए गए हैं। यहां न केवल विभिन्न प्रजातियों के फूलों के पौधे प्रदर्शित किए गए हैं, बल्कि उन्हें उचित दाम पर खरीदा भी जा सकता है। इसके अलावा उद्यानिकी में इस्तेमाल होने वाले मैन्युअल और मशीन चालित उपकरणों की भी प्रदर्शनी और बिक्री की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग बागवानी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों से भी परिचित हो सकें। झारखंड वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) रविरंजन ने बताया कि पहली बार वन विभाग की ओर से इस तरह के फ्लावर शो का आयोजन किया गया है। शुरुआती प्रयास होने के कारण इसे छोटे स्तर पर रखा गया है, फिर भी इसमें करीब 200 देशी-विदेशी प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल प्रदर्शित किए गए हैं।

रविरंजन ने कहा कि लोगों की रुचि और उत्साह को देखते हुए आने वाले वर्षों में इसे और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। पीसीसीएफ रविरंजन ने बताया कि इस फ्लावर शो का मुख्य उद्देश्य लोगों में हाटिर्कल्चर और बागवानी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज के अपाटर्मेंट कल्चर और सीमित जगह वाले घरों में भी गार्डनिंग संभव है। छत, बालकनी और छोटे आंगन में भी फूलों और पौधों को उगाकर न केवल घर को सुंदर बनाया जा सकता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सकता है। ऑक्सीजन पार्क में लगे फ्लावर शो में पिटोनिया, कैलेंडुला, वेरबेना, सदाबहार, गुलदाउदी, डेन्थस, डहलिया, बकाडर, एरिका पाम, छतिस्पती, क्लेंचु, गुलाब, डबल डिलाइट सहित कई प्रजातियों के फूल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!