रांची में अंश-अंशिका की तलाश में पुलिस ने चलाया पोस्टर अभियान, सूचना देने पर मिलेगा चार लाख का इनाम

Edited By Harman, Updated: 14 Jan, 2026 09:18 AM

search campaign for missing children ansh and anshika in ranchi

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौसीबाड़ी से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की तलाश तेज कर दी गई है। बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए रांची पुलिस और गंतव्य केयर फाउंडेशन नामक एनजीओ ने संयुक्त रूप से पोस्टर अभियान...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौसीबाड़ी से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की तलाश तेज कर दी गई है। बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए रांची पुलिस और गंतव्य केयर फाउंडेशन नामक एनजीओ ने संयुक्त रूप से पोस्टर अभियान की शुरुआत की है। मंगलवार को यह अभियान अंश और अंशिका के घर से शुरू किया गया।

सूचना देने वाले व्यक्ति को चार लाख रुपये का इनाम

पोस्टर में दोनों बच्चों की तस्वीर के साथ उनकी पूरी पहचान और जरूरी जानकारियां दी गई हैं। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि बच्चों के बारे में किसी भी तरह की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। रांची पुलिस ने अंश और अंशिका के संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को चार लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की है।  

एसएसपी के नेतृत्व में हुई अहम रणनीतिक बैठक      

इधर, बच्चों की खोजबीन और प्रयासों को और व्यापक बनाने के लिए सोमवार को एक अहम बैठक भी आयोजित की गई। एसएसपी के नेतृत्व में ग्रामीण एसपी और यातायात एसपी ने नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा संचालित 'बचपन बचाओ आंदोलन' संगठन के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया। इस बैठक में एवीए फाउंडेशन के स्टेट को-ऑडिर्नेटर ब्रजेश मिश्रा, चाइल्ड वेलफेयर एक्टिविस्ट राहुल मेहता, छोटानागपुर सांस्कृतिक संगठन की सच्ची कुमारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान बच्चों की तलाश को लेकर ठोस रणनीति पर चर्चा की गई।    

20 राज्यों के 439 जिलों में तलाश अभियान   

रांची पुलिस ने बताया कि पैन इंडिया स्तर पर 20 राज्यों के 439 जिलों में कार्यरत एनजीओ कार्यकर्ताओं और चाइल्ड वेलफेयर एक्टिविस्ट के सहयोग से अंश और अंशिका की खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने सभी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर बच्चों की जल्द से जल्द बरामदगी में सहयोग करने की अपील की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!