Ranchi School Timing Change: ठंड के चलते रांची में स्कूलों का समय बदला, जानें नई टाइमिंग कब तक रहेगी लागू

Edited By Harman, Updated: 19 Jan, 2026 12:05 PM

jharkhand ranchi school timings change

ठंड और कोहरे को ध्यान में रखते हुए रांची में जिला प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। ताकि बच्चे आराम से स्कूल में पहुंच सके। रांची जिले के सभी स्कूलों में केजी से छठी कक्षा तक की कक्षाएं अब सुबह नौ बजे के बाद संचालित की जाएंगी। यह...

Ranchi School Timing Change: झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड और कोहरे को ध्यान में रखते हुए रांची में जिला प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। ताकि बच्चे आराम से स्कूल में पहुंच सके। रांची जिले के सभी स्कूलों में केजी से छठी कक्षा तक की कक्षाएं अब सुबह नौ बजे के बाद संचालित की जाएंगी। यह अस्थायी व्यवस्था 19 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आदेश जारी किया है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेशानुसार कहा गया है कि किसी भी स्थिति में कक्षाएं सुबह 9 बजे से पहले नहीं शुरु की जाएंगी। आदेश का सख्ती से पालन किया जाए। प्रशासन का मानना है कि इससे बच्चों को सुबह की ठंड और कोहरे से राहत मिलेगी। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आने वाले दिनों में ठंड और शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!