हेमंत सोरेन ने पूर्वोत्तर राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की

Edited By Nitika, Updated: 22 Jul, 2024 08:50 AM

cm announced help for flood affected people

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वोत्तर राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वोत्तर राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस कदम के लिए सोरेन और झारखंड के लोगों का आभार जताया। हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर कहा, ‘‘झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

इधर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- ‘आपदा की घड़ी में झारखंड देश के राज्यों के साथ हमेशा संवेदनशीलता के साथ खड़ा रहा है। मां कामाख्या से मैं विनती करता हूं कि असम वासी बाढ़ की इस विभीषिका से उबर कर जल्द सामान्य जीवन यावन शुरू करेंगे।' उल्लेखनीय है कि असम में अब तक बाढ़ से 113 लोगों की मौत हो चुकी है और असम के 10 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!