CM हेमंत ने जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Edited By Khushi, Updated: 02 Oct, 2023 01:50 PM

cm hemant inspected marang gomke jaipal singh munda astroturf

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया। आगामी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्टेडियम की व्यवस्था से जुड़ी कई अहम दिशा-निर्देश दिए।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह स्टेडियम राज्य का इंटरनेशनल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम है, इस स्टेडियम की व्यवस्थाएं उच्च स्तरीय होनी चाहिए। मौके पर मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में बिछाई गई आधुनिक ब्लू टर्फ का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने कहा कि स्टेडियम में अभी रिनोवेशन का कार्य प्रगति पर है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का अवलोकन करते हुए दर्शक दीर्घा में लगी कुर्सियों की साफ-सफाई तथा पेंटिंग, स्टेडियम परिसर का रंगरोंगन, मैदान के अंदर एवं बाहर लगे एलईडी स्क्रीन को दुरुस्त करने, स्टेडियम में चिन्हित जगहों पर स्पोट्र्स पर्सन का फोटो लगाने, स्कोर डिस्प्ले स्क्रीन को बड़ा करने सहित कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से संबंधित दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं, मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, नगर आयुक्त अमित कुमार, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

PunjabKesari

ज्ञात हो कि रांची की मेजबानी में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होना है। इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड की टीम भाग लेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!