चाय बेचने वाले का बेटा PM के रूप में देश की सेवा करे ये कांग्रेस देख नहीं पा रही: सांसद आदित्य साहू

Edited By Khushi, Updated: 24 Mar, 2023 03:45 PM

congress is not able to see that tea seller s son should serve the country

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने आज कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार किया।

रांची: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने आज कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। साहू ने मोदी जाति पर राहुल गांधी द्वारा बोले गए अपमानजनक शब्दों और उसके कारण राहुल गांधी को न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया के बाद कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पिछड़ा समाज की उन्नति, प्रगति, उसका आगे बढ़ना बर्दाश्त नहीं है। गरीबी में पला बढ़ा पिछड़ा समाज का एक चाय बेचने वाला का बेटा प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करे यह कांग्रेस देख नहीं पा रही।

"देश का कानून और देश का संविधान सबसे ऊपर है"
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 4 साल पहले पिछड़ा समाज के खिलाफ सार्वजनिक रूप से जो अपमानजनक बातें की थी, उस संदर्भ में अदालत ने आज उन्हें जो सजा सुनाई है, यह दर्शाता है कि देश का कानून और देश का संविधान सबसे ऊपर है और उसकी नजर में देश के सभी नागरिक समान हैं। अदालत का निर्णय यह भी सिद्ध करता है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, यदि उसने अपराध किया है तो उसे सजा जरूर मिलेगी। राहुल गांधी ने मोदी समाज के बारे में जो अनर्गल और आपत्तिजनक बातें की थी, उसकी पार्टी ने तब भी निंदा की थी, आज भी निंदा कर रहे हैं, लेकिन अदालत द्वारा सजा सुनाने के बावजूद जिस तरह से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेता उन अपमानजनक बातों को सही ठहरा रहे हैं, वह बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं की मंशा क्या है और तेली समाज सहित सभी ओबीसी समाज के बारे में उनकी सोच क्या है। राहुल गांधी अभी भी राजशाही सोच से बाहर नहीं निकले हैं?

"राहुल गांधी ये मानना छोड़ दें कि वह और उनका परिवार देश से ऊपर है"
उन्होंने कहा कि पिछड़ा समाज के खिलाफ देश के एक बड़े नेता का ऐसा निंदनीय बोलना उन्हें शोभा देता है? क्या यह देश के संविधान का अपमान नहीं है? क्या यह आत्मसम्मान के साथ जीने वाले लोगों का अपमान नहीं है? क्या राहुल गांधी देश से और देश के संविधान से इतने बड़े हो गए हैं कि किसी समुदाय विशेष को गाली देने का उन्हें अधिकार मिल गया है? माफी मांगना तो दूर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कांग्रेस के तमाम नेता जिस तरह से इसे सही ठहराने में जुटे हुए हैं, इससे यह सिद्ध होता है कि वे अपमान करने को ही अपना नैतिक धर्म समझते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ये मानना छोड़ दें कि वह और उनका परिवार देश से ऊपर है। यदि राहुल गांधी और देश की जनता को लगता है कि वे देश के संविधान और देश के कानून से ऊपर हैं तो ये उनकी भूल है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!