पांच तत्व में विलीन VHP झारखंड के दधीचि देवी प्रसाद शुक्ला का पार्थिक शरीर, सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Edited By Khushi, Updated: 27 Aug, 2023 04:49 PM

dead body of vhp jharkhand s dadhichi devi prasad shukla

विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत के दधीचि कहे जाने वाले वरिष्ठ प्रांत उपाध्यक्ष देवी प्रसाद शुक्ला का पार्थिक शरीर आज यहां हरमू के मुक्तिधाम में पंचतत्व में विलीन हो गया।

रांची: विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत के दधीचि कहे जाने वाले वरिष्ठ प्रांत उपाध्यक्ष देवी प्रसाद शुक्ला का पार्थिक शरीर आज यहां हरमू के मुक्तिधाम में पंचतत्व में विलीन हो गया। 94 वर्षीय देवी शुक्ला का निधन शनिवार 26 अगस्त को संध्या 5 बजे रांची के सेवा सदन अस्पताल में हो गया था। उन्होंने 94 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके पार्थिक शरीर को आज हरमू रोड स्थित प्रांत कार्यालय में दर्शन एवं श्रद्धांजलि के लिए 8:00 बजे से 10:00 बजे रखा गया था जहां सैकड़ो कार्यकर्ता ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं अपने नम आंखों से विदाई दी।

इस अवसर पर केंद्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। दधीचि की भांति अपने जीवन के साथ-साथ अपने शरीर को भी दान करने की घोषणा की थी जो आज उनके पार्थिव शरीर को अध्ययन के लिए रिम्स को सुपुर्द कर पूर्ण किया गया। यह आज के समाज के लिए एक अनुकरणीय संदेश है। क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल ने कहा श्री शुक्ला का जन्म 01 जनवरी, 1932 में कानपुर में हुआ था। 1951 में कानपुर में जनसंघ के पूर्णकालिक बने थे। 1985 से झारखंड में विहिप से जुड़े और वर्तमान में विहिप के कई दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रांत उपाध्यक्ष के रूप में कार्यालय में ही निवास कर रहे थे। उन्होंने कहा राम जन्मभूमि आंदोलन के समय भोगनाडीह से आरंभ सिंधु कान्हू यात्रा, श्रीराम ज्योति यात्रा आदि में मुख्य वक्ता के रूप में समाज को मार्गदर्शन किया था। 1990 में बलिदान हुए कारसेवकों के श्रद्धांजलि के रूप में रचित गीत चलो राम भक्तों चलो फिर से दोबारा सरयू में बहते लहू ने पुकारा हमारे हृदय में मानव विद्युत तरंगों का संचार करता था।

प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा श्री शुक्ला का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। लगभग एक शताब्दी तक के जीवन में पांच दशक तक समाज को संत की भांति दिशा निर्देशित करते रहे। भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम के अनन्य भक्त थे। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आंदोलन में उनकी भूमिका झारखंड प्रांत में अग्रणी थी। उनके अंतिम संस्कार यात्रा में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अनुसांगिक संगठन के लोग शामिल हुए जिसमें विहिप केंद्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल जी, केंद्रीय सहमंत्री उमेश पौडवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप रुंगटा, प्रांत अध्यक्ष पंचम सिंह, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद पांडेय, क्षेत्र धर्म प्रसार उपेंद्र कुशवाहा, रांची सांसद संजय सेठ, भाजपा नेता संजय जयसवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक पवन मंत्री, राजू कमल बिट्टू, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!