BJP वाले पहले गाते थे महंगाई ‘डायन' है, अब क्या उनकी भौजाई और महबूब हैः तेजस्वी यादव

Edited By Diksha kanojia, Updated: 20 Sep, 2021 10:58 AM

earlier bjp people used to sing inflation is witch

यादव ने रविवार को रांची स्थित कार्निवाल हॉल में आयोजित राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में पेट्रोल 100 रुपये से ऊपर पहुंच गया है, सब लोग परेशान है। युवाओं का रोजगार छीना जा रहा है। किसान तबाह और परेशान है, प्रधानमंत्री को...

रांचीः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा वाले पहले गाते थे महंगाई डायन है..., उनके लिए महंगाई अब हो गई है भौजाई और महबूब हो गई।

यादव ने रविवार को रांची स्थित कार्निवाल हॉल में आयोजित राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में पेट्रोल 100 रुपये से ऊपर पहुंच गया है, सब लोग परेशान है। युवाओं का रोजगार छीना जा रहा है। किसान तबाह और परेशान है, प्रधानमंत्री को पूंजीपतियों से मुलाकात का वक्त है, लेकिन किसानों से मिलने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य है, देश को झारखंड जितना कुछ देता है, उस अनुपात में झारखंड को केंद्र सरकार वापस नहीं कर रही है। झारखंड के साथ पक्षपात किया जा रहा है।

इसी तरह का पक्षपात राजद के शासनकाल में केंद्र सरकार की ओर से बिहार का भी किया जाता था। बिहार की कहानी सबको पता है, किसी को बताने की जरूरत नहीं। राजद नेता ने कहा कि वह पुराने बिहार ( झारखंड) को विकसित करने आए हैं। झारखंड खनिज संपदा से भरपूर राज्य है। यहां के विकास को केंद्र सरकार ने रोक रखा है। केंद्र की जो देनदारी है, उसे केंद्र लौटाती नहीं है। वे चाहते हैं कि झारखंड मजबूत बने। यह कार्य स्पष्ट विजन और समेकित प्रयास से होगा। पुराने कार्यकर्ता फिर से जुट जाएं ताकि संगठन मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि जब झामुमो, कांग्रेस मजबूत होंगे तो राजद भी मजबूत होगा। विनय सतीश वार्ता नननन

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!