झारखंड के रामगढ़ जिले में हाथी की मौत, आलू के खेत में मिला शव; जांच में जुटी वन विभाग की टीम

Edited By Harman, Updated: 13 Jan, 2026 04:20 PM

elephant dies in ramgarh district of jharkhand

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को एक हाथी मृत पाया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को एक हाथी मृत पाया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि गोला पुलिस थाना क्षेत्र में रामगढ़-बोकारो राजमार्ग के किनारे चोदारू घाटी के पास आलू के खेत से हाथी का शव बरामद किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी आर.के. सिंह ने कहा, "वयस्क हाथी के शरीर के किसी भी हिस्से पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। 

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हाथी की मृत्यु किसी गंभीर बीमारी के कारण हुई होगी।" अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पायगा। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिले में 16 से 19 दिसंबर के बीच जंगली हाथियों द्वारा कुचले जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!